छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

राजधानी से जनता/रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) ने वर्ष 2026 की हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने परीक्षा परिणाम घोषित किया। विद्यार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट CGSOS Official Website पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं।

12वीं का रिजल्ट 71 प्रतिशत

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल की 12वीं परीक्षा में कुल 34,961 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 24,823 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। इस वर्ष 12वीं का कुल परीक्षा परिणाम 71 प्रतिशत रहा।

10वीं का रिजल्ट 58.39 प्रतिशत

वहीं 10वीं परीक्षा में कुल 31,813 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 18,578 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। इस बार 10वीं का परीक्षा परिणाम 58.39 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

38 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

इस वर्ष परीक्षा के लिए कुल 40,256 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इनमें 21,725 छात्र और 18,531 छात्राएं शामिल थीं। हालांकि 161 विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म निरस्त होने के बाद कुल 38,683 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।

9,594 विद्यार्थियों ने हासिल की फर्स्ट डिवीजन

जारी परिणाम में सबसे अधिक विद्यार्थियों ने फर्स्ट और सेकंड डिवीजन प्राप्त की। कुल 9,594 विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल की, जबकि 10,368 विद्यार्थी सेकंड डिवीजन से उत्तीर्ण हुए।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • आधिकारिक वेबसाइट CGSOS Result Portal पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर एवं आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • विद्यार्थी रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

पुनर्मूल्यांकन और पूरक परीक्षा का अवसर

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। जो विद्यार्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं एक या दो विषयों में असफल विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज