जांजगीर में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती एवं सम्मान समारोह 16 नवंबर को

मेलाराम कश्यप संवाददाता

प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की होगी गरिमामयी उपस्थिति

रिगनी / खरौद जांजगीर में भारत के लौहपुरुष, एकता के प्रतीक और देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर दिनांक 16 नवंबर 2025, दिन रविवार को सुबह 10 बजे से जांजगीर स्थित ऑडिटोरियम हॉल (जिला पंचायत के पास) में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा इस आयोजन में प्रदेश के कई वरिष्ठ राजनेता, विधायक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल होंगे। समारोह के मुख्य अतिथि होंगे माननीय भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन। विशेष अतिथि के रूप में माननीय धरमलाल कौशिक, विधायक बिल्हा एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, माननीय नारायण चंदेल, पूर्व विधायक एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष तथा माननीय टंकराम वर्मा, राजस्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन उपस्थित रहेंगे इस अवसर पर ब्यास कश्यप, विधायक जांजगीर-चांपा, राहुल टिकरिया, प्रदेशाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा (छ.ग.), श्रीमती ज्योति किशन कश्यप, सदस्य खाद्य आयोग छ.ग. एवं जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती प्रतिभा कश्यप, अध्यक्ष नगर पंचायत राहौद, श्रीमती सूरज ब्यास कश्यप, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर-चांपा, श्रीमती कांता मनमोहन कश्यप, अध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़, श्रीमती शांति घासीराम कश्यप, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़ तथा श्रीमती नंदनी राजवाड़े, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगी राष्ट्रीय एवं प्रांतीय स्तर के कई विशिष्ट अतिथि भी इस गरिमामयी समारोह में शामिल होंगे ललित बघेल (राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय संगठन), डॉ. जितेन्द्र सिंगरौल (राष्ट्रीय प्रवक्ता, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा), प्रदीप कौशिक (प्रदेशाध्यक्ष, छ.ग. कुर्मी क्षत्रिय ऑनलाइन मंच), डॉ. शारदा कश्यप (प्रदेश प्रधान सचिव), मोरध्वज चन्द्राकर (महामंत्री, छ.ग. प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज), रमेश कौशिक (अध्यक्ष, कुर्मी क्षत्रिय सेवा समिति बिलासपुर), अजय चंद्राकर (प्रदेशाध्यक्ष, युवा कुर्मी मित्र मंडल, भिलाई नगर), योगेश्वर देशमुख (युवाध्यक्ष, छ.ग. प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज), तुकाराम चंद्रवंशी (युवा उपाध्यक्ष), कृष्णकांत चंदा (उच्चाधिकारी समिति सदस्य), चंद्रशेखर कश्यप (प्रदेशाध्यक्ष, अथरिया कुर्मी समाज), संतोष कश्यप (प्रदेशाध्यक्ष, कन्नौजिया कुर्मी एकता मंच) एवं महेन्द्र कश्यप (प्रदेशाध्यक्ष, कन्नौजिया कुर्मी युवा संगठन)।

इस समारोह में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान, एकता और राष्ट्रनिर्माण के विचारों पर विशेष परिचर्चा रखी जाएगी। साथ ही, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा सम्मान के लिए चयनित वर्गों में नव निर्वाचित सरपंच, पार्षद, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, 10वीं और 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त छात्र-छात्राएँ, पी.एच.डी. गोल्ड मेडलिस्ट, नवोदय चयनित विद्यार्थी, एम.बी.बी.एस. चयनित छात्र, सेवानिवृत्त सैनिक, सेवा सहकारी समिति पदाधिकारी, मंडी अध्यक्ष एवं सामाजिक क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले नागरिक शामिल हैं आयोजन समिति ने बताया कि यह समारोह सामाजिक एकता, युवा प्रेरणा और सरदार पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। जिलेभर से आम नागरिकों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

टॉप स्टोरीज