रायपुर। भाठागांव मामले को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। भारत भूषण सिंह ठाकुर और कौशल सोनकर ने ब्रम्हा सोनकर द्वारा की गई प्रेस वार्ता को भ्रामक और निराधार बताया है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पूरा विवाद जनहित से जुड़ा नहीं, बल्कि कथित तौर पर ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के दबाव का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्रम्हा सोनकर और उनके सहयोगी दीपक सिंह द्वारा लोगों पर पैसों का दबाव बनाया जाता है और इंकार करने पर झूठे आरोप लगाए जाते हैं।
विज्ञप्ति के अनुसार, इस तरह की गतिविधियों से आम नागरिकों में भय का माहौल बन रहा है। साथ ही यह भी दावा किया गया कि ब्रम्हा सोनकर से जुड़े पुराने मामलों में भी विवाद सामने आ चुके हैं, जिनमें जमीन से संबंधित एक प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन बताया गया है।
भारत भूषण सिंह ठाकुर और कौशल सोनकर ने पुलिस और जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि यदि वसूली और ब्लैकमेलिंग के आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे और अपनी छवि की रक्षा के लिए आवश्यक कानूनी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




