स्वच्छता रैली और नुक्कड़ नाटक से रायपुर में जागरूकता अभियान तेज

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत तेलीबांधा बाजार से मरीन ड्राइव तक व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। वार्ड क्रमांक 47 के पार्षद एवं जल विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू के नेतृत्व में स्वच्छता रैली निकाली गई और नगरवासियों को सामूहिक स्वच्छता शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का आयोजन महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर तथा आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन क्रमांक 3, वार्ड 47 अंतर्गत तेलीबांधा क्षेत्र में किया गया।

इस दौरान शिखर कला मंच के लोक कलाकारों ने स्वच्छता जनजागरण पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक में “प्लास्टिक दानव”, चार डस्टबिन के उपयोग, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने और नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन जैसे विषयों को शामिल किया गया।

नुक्कड़ नाटक और रैली के माध्यम से सब्जी विक्रेताओं, ठेला चालकों और आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जोन कमिश्नर प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता नरेश कुमार साहू, स्वास्थ्य अधिकारी पूरन कुमार तांडी सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी, कलाकार और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है