पीएम जनमन योजना से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं

रायपुर / दूरस्थ वनांचल और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है। इस दिशा में राज्य शासन द्वारा संचालित पीएम जनमन योजना के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) सेे ग्रामीणों को उनके घर के समीप ही जांच, उपचार, परामर्श एवं दवाएं मिलने लगी है।

सुशासन तिहार के अंतर्गत विकासखंड कुसमी के ग्राम चांदो में आयोजित शिविर में मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा चांदो एवं आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों का उपचार किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। मोबाइल मेडिकल यूनिट में एक अनुभवी चिकित्सक सहित चार सदस्यीय टीम तैनात है, जो निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गांव-गांव पहुंचकर सेवाएं प्रदान कर रही है। टीम द्वारा निःशुल्क जांच, आवश्यक परीक्षण, परामर्श एवं दवाओं का वितरण किया जाता है, साथ ही गंभीर रोगियों को उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर किया जाता है।
ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में सामान्य बीमारियों के उपचार के लिए भी दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों तक जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों का अपव्यय होता था। अब एमएमयू के माध्यम से गांव में ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने से उनकी समस्याएं काफी हद तक कम हुई हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है