पीएम श्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूर्ण पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी स्कूली बच्चों से रहा गुलजार

अनुराज साहू जिला प्रमुख सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 जून 2026/भारत में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा अटल परिसर सारंगढ़ में आयोजित 03 दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी बुधवार क़ो स्कूली बच्चों की उपस्थिति में गुलजार रहा। बच्चों ने प्रदर्शनी के समक्ष सेल्फी और सामूहिक फोटो भी ली। शिक्षक सत्येंद्र बसंत की अगुवाई में स्कूली शिक्षक और छात्राओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किये गए कार्य के अनेक बिंदुओं राष्ट्र निर्माण, राष्ट्र प्रथम, विश्वबंधु, मेरा स्टार्टअप, विकसित भारत का संकल्प से सजे छायाचित्र प्रदर्शनी और एलईडी में प्रसारित वीडियो से देश के विकास की वीडियो क्लिप का अवलोकन किया गया। साथ ही जनसंपर्क विभाग की जनमन सहित विभिन्न विभागीय पत्रिका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के भाषणों का अंश पुस्तक का भी वितरण किया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज