’जशपुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ’

रायपुर, 26 जुलाई 2026 / छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को जशपुर के अंतरराष्ट्रीय स्तर के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में भव्य समारोह के साथ हुआ। यह प्रतियोगिता 26 से 29 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश के पांचों संभागों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने ध्वजारोहण कर तथा विभिन्न टीमों की सलामी लेकर किया। प्रतियोगिता में पांच संभागीय मुख्यालयों से 160 बालक एवं 80 बालिकाओं सहित कुल 240 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनके साथ 35 से अधिक कोच एवं मैनेजर भी उपस्थित हैं।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने खिलाडि़यों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ अपने जिले एवं राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने का आह्वान किया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत ने कहा कि जशपुर के लिए यह गर्व का विषय है कि लगातार दूसरे वर्ष राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी 25वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया था। जशपुर में विकसित आधुनिक एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान खिलाडि़यों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है, जिससे जिले में हॉकी खेल को नई पहचान मिल रही है।उद्घाटन समारोह में नगर पालिका परिषद जशपुर के अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, उपाध्यक्ष श्री यशप्रताप सिंह जूदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी, स्कूली बच्चे एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज