बस्तर के युवा की बड़ी उपलब्धि: अंकित संकनी ने UPSC 2025 में पाई 816वीं रैंक

जिला प्रमुख: नवीन दांदडें

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2025 की प्रतिष्ठित परीक्षा में 816वीं रैंक हासिल कर बीजापुर जिले के भैरमगढ़ निवासी अंकित संकनी ने बस्तर सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस महत्वपूर्ण सफलता पर छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मंत्री केदार कश्यप ने रायपुर स्थित अपने निवास पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि अंकित संकनी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे बस्तर अंचल और प्रदेश के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है, जिसका उत्कृष्ट उदाहरण अंकित संकनी ने प्रस्तुत किया है।उन्होंने उम्मीद जताई कि अंकित की सफलता से बस्तर क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी और वे भी शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़ेंगे।इस अवसर पर उपस्थित अंकित संकनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुओं और निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि दृढ़ निश्चय, सकारात्मक सोच और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।
इस दौरान सुकमा जिले से श्री लीलाधर राठी भी मौजूद रहे। अंकित की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और युवाओं ने खुशी जताई है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज