महिला आरक्षण पर गरमाई सियासत, भाजयुमो ने कांग्रेस नेताओं का किया पुतला दहन

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर जिले में राजनीतिक माहौल गर्माता जा रहा है। बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड के सामने कांग्रेस पार्टी और उसके शीर्ष नेताओं के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और दीपक बैज के पुतले फूंककर आक्रोश जताया गया।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। तख्तियां और बैनर लेकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पर “महिला विरोधी रवैया” अपनाने का आरोप लगाया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष पार्वती प्रधानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया, ताकि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इस पहल का विरोध कर महिलाओं के अधिकारों को बाधित किया है।
उन्होंने आगे कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव ला सकता था, लेकिन विपक्ष के विरोध के कारण इसकी राह में अड़चनें आईं। उनके मुताबिक, कांग्रेस महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में देखती है।
वहीं भाजयुमो जिला अध्यक्ष सोभन गंदामी ने कहा कि पिछले वर्षों में केंद्र सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने दावा किया कि आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य और रक्षा सहित हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं, जबकि विपक्ष इस प्रगति से असहज है।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा और भाजयुमो के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न मोर्चों के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी देखी गई।
महिला आरक्षण को लेकर जारी राजनीतिक टकराव के बीच आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और बयानबाज़ी तेज होने के संकेत हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज