मोदी का बंगाल में बड़ा दावा: “भाजपा सरकार की शपथ में फिर आऊंगा”

बैरकपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के जीत की संभावना जताई। उन्होंने कहा कि बंगाल में बदलाव निकट है और वह 4 मई को भाजपा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए एक बार फिर राज्य लौटेंगे। उन्होंने 1857 के विद्रोह का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बैरकपुर, जिसने प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन को देखा, अब परिवर्तन सुनिश्चित करेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पश्चिम बंगाल के लोग मेरा परिवार हैं। मैं भाजपा के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए 4 मई के बाद पश्चिम बंगाल आऊंगा। मोदी ने कहा, मैं बंगाल के परिवारजनों को भरोसा दिलाता हूं…हम सुजलाम् सुफलाम् को नीति बनाएंगे, शस्यश्यामलाम् को रोजगार की प्रेरणा बनाएंगे, मलयज शीतलाम को सुख समृद्धि का स्रोत बनाएंगे और दुर्गा की शक्ति को सुरक्षा और न्याय की गारंटी बनाएंगे।
मोदी ने आगे कहा, पिछले कुछ महीनों में, बैरकपुर औद्योगिक क्षेत्र में, लगभग एक दर्जन जूट मिलें बंद हो गई हैं। एक तरफ, रोजग़ार देने वाली मिलें बंद हो रही है और दूसरी तरफ, कच्चे बम बनाने वाली फैक्ट्रियां फल-फूल रही हैं। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) गुंडों को काम दे रही हैं, उसका सिंडिकेट फैल रहा है और यही टीएमसी का महाजंगल राज है! मोदी ने कहा कि टीएमसी नेता मां, माटी और मानुष को भूल चुके हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज