योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग: ग्राम सखौली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रायपुर, 22 जून 2026 / भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, अम्बिकापुर द्वारा सरगुजा जिले के विकासखंड अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम सखौली स्थित उच्चतर माध्यमिक शाला में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक दिवसीय विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग के महत्व को समझा और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शाला की प्राचार्या श्रीमती अनीता कुजूर ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग शरीर और मस्तिष्क को संतुलित कर व्यक्ति को प्रकृति एवं स्वयं से जोड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि तनाव और चिंता को कम कर मानसिक स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ करता है।
केन्द्रीय संचार ब्यूरो के प्रभारी श्री हिमांशु सोनी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवनशैली प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं से मुक्ति पाने में सहायता मिलती है तथा जीवन में संतुलन और ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को ताड़ासन, वज्रासन, पवनमुक्तासन, हलासन, सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम एवं भ्रामरी प्राणायाम सहित विभिन्न योगासन एवं योग क्रियाओं का प्रदर्शन कर अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने योग के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक लाभों की जानकारी भी दी।
योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रंगोली प्रतियोगिता, प्रश्नमंच एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संकुल समन्वयक श्री सलीम खान, शिक्षकगण श्री विजयकांत तिवारी, श्री प्रेमशंकर चौधरी, श्री अनवर हुसैन, श्री राजेश यादव, श्री रणवीर केरकेट्टा, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज