सीआरपीएफ कमांडेंट कमलेश कुमार ने प्रतियोगी परीक्षार्थियों से किया संवाद

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा-जिला प्रशासन सुकमा द्वारा संचालित सक्षम कोचिंग सेंटर में शुक्रवार को द्वितीय बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडेंट कमलेश कुमार एवं द्वितीय कमान अधिकारी विवेक सक्सेना विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र के अध्यापकों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से आत्मीय संवाद किया।

कमांडेंट कमलेश कुमार ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि “शिक्षा ही वह साधन है जो युवाओं को आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में अग्रसर करती है।” उन्होंने युवाओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, कठिन परिश्रम करने और राष्ट्र के हित में योगदान देने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि “बस्तर के युवाओं में अपार क्षमता और दृढ़ संकल्प है, जिन्हें सही दिशा और अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है।” साथ ही बताया कि सीआरपीएफ द्वारा ‘बस्तर भर्ती ड्राइव’ के माध्यम से स्थानीय युवाओं को देश सेवा का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है।

द्वितीय कमान अधिकारी विवेक सक्सेना ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, निरंतर अध्ययन और सकारात्मक सोच बनाए रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सहायक नोडल अधिकारी वीरुपाक्ष पौराणिक, कोचिंग सेंटर के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। द्वितीय बटालियन सीआरपीएफ की यह पहल स्थानीय युवाओं में नई ऊर्जा का संचार कर रही है और उन्हें उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर कर रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज