सुकमा में जनगणना-2027 की शुरुआत, 16 अप्रैल से शुरू हुई स्व-गणना सुविधा

कलेक्टर अमित कुमार ने भरा पहला ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की सहभागिता की अपील

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। जिले में जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां अब रफ्तार पकड़ चुकी हैं। पहली बार नागरिकों को स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा दी गई है, जिससे लोग अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन भर सकते हैं। यह प्रक्रिया गुरुवार 16 अप्रैल से जिले में विधिवत शुरू हो गई है।
इस पहल की शुरुआत करते हुए कलेक्टर श्री अमित कुमार ने स्वयं सेंसस वेब पोर्टल पर अपना ऑनलाइन फॉर्म भरकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने जिलेवासियों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने और समय पर अपनी जानकारी दर्ज कराने की अपील की।
कलेक्टर ने बताया कि स्व-गणना की प्रक्रिया बेहद सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक है। घर का मुखिया अपने मोबाइल के माध्यम से सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक फॉर्म भर सकता है। एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही फॉर्म भरा जा सकेगा। फॉर्म भरने के बाद एक यूनिक आईडी प्राप्त होगी, जिसे प्रगणक के घर आने पर बताना अनिवार्य होगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई नागरिक स्वयं ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पाता है, तो 1 मई से 30 मई के बीच प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। पूरी प्रक्रिया गोपनीय रखी जाएगी और दी गई जानकारी किसी प्रकार के साक्ष्य के रूप में उपयोग नहीं होगी।
जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिले में 15 अप्रैल से प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया गया है, जिसे तीन चरणों में पूरा किया जाएगा।
जनगणना का प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ)” के रूप में 1 मई से 30 मई 2026 तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक “Census 2027-HLO” मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल डाटा संग्रह करेंगे और स्व-गणना के तहत भरी गई जानकारी का सत्यापन भी करेंगे।
कलेक्टर ने बताया कि जनगणना के आंकड़े शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, संसाधनों के न्यायसंगत वितरण और निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का आधार बनते हैं। ऐसे में सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज