सुकमा: साप्ताहिक हाट बाजार को व्यवस्थित करने नपा प्रशासन सक्रिय

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा जिला मुख्यालय में प्रति सप्ताह लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार की अव्यवस्था को दूर करने नगरपालिका प्रशासन सक्रिय हो गया है। वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद कांता राठी द्वारा बाजार को व्यवस्थित ढंग से लगाने और दूरदराज से आने वाले आदिवासी ग्रामीणों को समुचित स्थान उपलब्ध कराने की मांग की गई थी।

नगरपालिका की हाल ही में आयोजित बैठक में संपूर्ण बाजार स्थल को क्रमबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से व्यवस्थित करने का निर्णय लिया गया।

दूरदराज से आने वाले ग्रामीणों के प्रति चिंता

पार्षद कांता राठी ने कलेक्टर सुकमा एवं नगरपालिका प्रशासन को लिखे पत्र में हाट बाजार की अव्यवस्था को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि कई बार व्यक्तिगत प्रयासों के बावजूद कई समस्याएँ जस की तस बनी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि—

“दूरदराज के गांवों से सब्जी एवं अन्य उत्पाद लेकर आने वाली आदिवासी बहनें-भाई उचित स्थान न मिलने के कारण कोनों में बैठने को मजबूर होते हैं। उन्हें सम्मानजनक स्थान उपलब्ध कराना बेहद आवश्यक है।”

तीन दशकों से कपड़ा व्यापार कर रहे व्यापारी परेशान

पार्षद राठी ने 30 वर्षों से अधिक समय से स्थानीय स्तर पर कपड़ा व्यवसाय कर रहे व्यापारियों की समस्याओं का भी उल्लेख किया।

उन्होंने बताया कि उड़ीसा से आने वाले कपड़ा व्यापारी सड़क किनारे दुकानें लगाते हैं, जिससे स्थानीय व्यवसायियों के व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

उन्होंने मांग की कि—

“उड़ीसा से आने वाले कपड़ा व्यापारियों को निर्धारित कपड़ा दुकान क्षेत्र की ओर स्थानांतरित किया जाए, जिससे स्थानीय व्यापारी नुकसान से बच सकें।”

अध्यक्ष ने भी समझा व्यापारियों का दर्द

कुछ दिन पहले नगरपालिका अध्यक्ष हुंगाराम मरकाम ने पार्षदों के साथ साप्ताहिक बाजार का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यापारियों से चर्चा कर समस्याएँ समझीं और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

पार्षद कांता राठी द्वारा अध्यक्ष से बाजार को व्यवस्थित करने का आग्रह किए जाने के बाद उन्होंने भी आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

टॉप स्टोरीज