सुशासन तिहार से बदली जिंदगी : बढ़ईटोला के बुजुर्गों को मिला सुनने का सहारा

 

श्रवण यंत्र मिलने से लिखन राम वर्मा और ज्ञान राम सिन्हा के चेहरे पर लौटी मुस्कान

खैरागढ़, । सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत ग्राम पंचायत बढ़ईटोला में आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और संवेदनशील प्रशासन का उदाहरण बनकर सामने आया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया गया। इसी क्रम में दो बुजुर्ग हितग्राहियों को श्रवण यंत्र प्रदान कर उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान किया गया।

ग्राम पंचायत बढ़ईटोला निवासी लिखन राम वर्मा एवं ज्ञान राम सिन्हा लंबे समय से सुनने में परेशानी का सामना कर रहे थे। सुनने में दिक्कत होने के कारण उन्हें दैनिक जीवन, बातचीत और सामाजिक गतिविधियों में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दोनों हितग्राहियों को श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया।

श्रवण यंत्र प्राप्त करने के बाद दोनों बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने कहा कि अब वे लोगों की बातें आसानी से सुन सकेंगे और परिवार तथा समाज के साथ बेहतर संवाद कर पाएंगे। हितग्राहियों ने विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि शासन की योजनाएं वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रही हैं।

शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मौके पर उपलब्ध कराना है। शिविर में स्वास्थ्य, पंचायत, राजस्व एवं समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज