अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

रायपुर, 21 जून 2026 / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में स्वास्थ्य, फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा परिसर से भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को विधायक मरवाही श्री प्रणव कुमार मरपची, कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली मल्टीपर्पज स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर दुर्गा सरोवर, दुर्गा चौक, सरस्वती शिशु मंदिर मार्ग से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नियमित योग और शारीरिक गतिविधियां स्वस्थ जीवनशैली की आधारशिला हैं। साइकिल चलाने से न केवल स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। उन्होंने नागरिकों से योग एवं व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। रैली के माध्यम से स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज