अज्ञात व्यक्ति खून से लथपथ हालत में मिला

राजधानी से जनता तक । चकरभाठा । नीलकंठ धिरहे । आज सुबह-सुबह 6 बजे के करीब अचानकपुर नगर पालिका बोदरी चकरभाठा के खार में श्री राम कॉलोनी के पीछे खून से लथपथ एक व्यक्ति पड़ा मिला जिसे देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई कि किसी व्यक्ति को कहीं और से मार के लकार फेंक दिया गया है इस दौरान लोगों की भीड़ इकट्ठा हो चुकी थी सभी यह सोच रहे थे की घायल व्यक्ति की मौत हो चुकी है क्योंकि जमीन पर काफी सारे खून के थक्के गिरे हुए थे इस दौरान किसी ने डायल 112 को फोन कर घटना की सूचना दी घटनास्थल का दृश्य इसके बाद तत्काल 112 की टीम सुबह 7 बजे के करीब घटना स्थल पहुंची जहां जाने पर देखा गया की एक अज्ञात व्यक्ति खून से लथपथ बेहोशी के हालत में खार में पड़ा हुआ था जिसके सर कान नाक से खून बह कर सुख चुके थे शरीर में कई जगह किसी धार दार वस्तु से काटने के निशान थे कपड़े फटे हुए थे ऐसा लग रहा था कि कही और से उसे मार कर ला कर फेक दिया गया हो प्राथमिक उपचार और अस्पताल में भर्ती इस दौरान उसकी शिनाख्ति के लिए उसकी जेब चेक किया गया तो कोई भी कागज या पहचान पत्र नहीं मिले उसकी नब्ज चेक करने पर सासें चल रही थी और वह ठंडी से ठिठुर चुका था जिसे तुरंत कंबल ओढ़ा कर डायल 112 टीम द्वारा बिना देर किए तुरंत उसे डायल 112 वाहन से अस्पताल भेजा गया घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया ल के लिए रवाना किया गया जिससे पूछताछ करने पर वह बड़ी मुस्कील से अपना नाम संतोष यादव पता चकरभाठा बस्ती का होना बताया जिसके बाद क्षेत्रीय पत्रकार सारथी के माध्यम से परिजनों को सूचना दी गई और रास्ते में डायल 108 एम्बुलेंस आ जाने पर मरीज को 108 वाहन से सिम्स अस्पताल ले जा कर भर्ती कराया गया जहा उसकी हालत नाजुक बनी हुई है परिजनों का आरोप घायल व्यक्ति की पत्नी ने बताया की उनके पति कल रात में 10:00 बजे गांव में रावत नाच कर घर आय उसके बाद राउत नाच वाला ड्रेस को खोल कर घर के ही पास बाहर में हूं ऐसा बोलकर निकले थे और रात भर घर नहीं आए थे अचानकपुर के खार में कैसे पहुंच गए और उन्हें किसने मार के फेंका है इसकी जानकारी अब तक नहीं हो पाई है क्योंकि उनके पति कुछ भी बता पाने की इस्थिति में नहीं है लेकिन परिजनों का आरोप है कि किसी न किसी ने उन्हें चकरभाठा बस्ती से ले जाकर मार कर वहां फेंक दिया था अब कौन मारा है इसकी जानकारी उनके होस में आने के बाद ही पता चल पाएगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज