अध्ययन भ्रमण में कुसमी जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी सहित जिले के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों का दल गुजरात रवाना !

चन्द्रदीप यादव/ राजधानी से जनता तक/कुसमी

बलरामपुर — ग्रामीण विकास को नई दिशा देने और तकनीकी आधारित विकास मॉडल को समझने के उद्देश्य से बलरामपुर जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों का दल गुजरात राज्य के लिए अध्ययन भ्रमण पर रवाना हुआ है।

पांच दिवसीय यह अध्ययन भ्रमण 30 जनवरी से 03 फरवरी तक प्रस्तावित है। भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल गुजरात में ग्रामीण विकास योजनाओं, आधुनिक तकनीकी नवाचारों तथा कृषि क्षेत्र में GIS (भौगोलिक सूचना प्रणाली) के उपयोग का अध्ययन करेगा। इस दौरान दल द्वारा BISAG (भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान), अमूल दुग्ध डेयरी, बायोगैस संयंत्र एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों का अवलोकन किया जाएगा।

अध्ययन भ्रमण दल में जनपद पंचायत कुसमी उपाध्यक्ष अशोक सोनी एवं जनपद पंचायत राजपुर से अध्यक्ष विनय भगत एवं उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, जनपद पंचायत शंकरगढ़ से अध्यक्ष चिंतामणि भगत, जनपद पंचायत वाड्रफनगर से अध्यक्ष शशि सिंह पोर्ते एवं उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, तथा जनपद पंचायत शामिल हैं।

यह अध्ययन भ्रमण जिले में सतत एवं नवाचारी ग्रामीण विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज