अमलीपदर तहसीलदार सुशील भोई ने 50 बोरी धान से भरी पिकअप गाड़ी उड़िसा सीमा बिरिघाट के पास दबोचा और किया कार्रवाई 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

गरियाबंद – केन्द्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना समर्थन मूल्य पर धान खरीदी विपणन वर्ष 2025-26 में अभी कुछ ही दिनों बाद शुरुआत करेगी। लेकिन आज उड़िसा सीमा बिरिघाट के पास 50 बोरी धान से भरी पिकअप गाड़ी को अमलीपदर तहसीलदार सुशील भोई ने पकड़ी और कार्यवाही किया । जब वाहन चालक से इस बारे में पूछताछ करने पर वह उड़िसा का धान बताया। मौके पर कोई भी वैधानिक दस्तावेज नहीं दिखाई। जिसके कारण तहसीलदार सुशील भोई ने धान को जब्त कर अमलीपदर थाना में वाहन को सुपुर्द किया गया। पिकअप गाड़ी में 50 बोरी धान भरा हुआ था। अमलीपदर तहसीलदार सुशील भोई ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य में धान खरीदी शुरू होगी। चूंकि खरीदी इस लिए कि जा रही है कि धान औसत उत्पादकता में कमी है तो उसे वृद्धि के चलते उड़िसा धान को भरपाई के चक्कर में अवैध रूप से धान का भंडारण किया जा रहा है। गरियाबंद जिले के कलेक्टर भगवान सिंह उईके के निर्देश पर अब निगरानी बढ़ाई है ‌। उड़ीसा राज्य के अवैध धान भण्डारण को रोकथाम में सतत् अभियान चलाया जाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उड़िसा सीमा के चैकपोस्ट से रोजाना वाहन में उड़िसा का धान छत्तीसगढ़ में खपाने का डबल गेम चल रहा है। उड़ीसा से अवैध धान तस्करों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज