अमसेना के छात्र छात्राओं द्वारा गणतंत्र दिवस पर मनमोहक रंगारंग प्रस्तुति

राजधानी से जनता तक आरंग गणतंत्र दिवस पर वार्षिक उत्सव समारोह गुरु घासीदास जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमसेना, विकासखंड आरंग जिला रायपुर में प्राचार्य डॉ दिलीप झा के निर्देशन व भोजराम मनहरे के संचालन में प्रातः विद्यार्थियों के द्वारा प्रभात फेरी निकाला गया।  भोजराम साहू सरपंच ग्राम पंचायत अमसेना के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर अलग-अलग इकाइयों स्काउट ,गाइड ,रेडक्रॉस, एन एस एस,क्रीडा के छात्र-छात्राओं के द्वारा ध्वज को सलामी दिया गया, तत्पश्चात 77वें गणतंत्र दिवस पर जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में भारत माता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो महापुरुषों के छायाचित्र पुष्प अर्पित कर जय घोष के नारे लगाए गए ,तत्पश्चात स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, कविता, भाषण के साथ छत्तीसगढ़ लोक संस्कृति पर आधारित पंथी, कर्मा, ददरिया ,सुआ,राउत नाचा,एवं दहेज प्रथा पर आधारित नाटक जैसे विभिन्न मनमोहक आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया ,साथ ही शैक्षणिक सत्र 2024–25 में विभिन्न गतिविधियों खेल,प्रवीण्य सूची में स्थान,स्काउट, गाइड,रेडक्रॉस,रंगोली,

चित्रकला,नृत्य, निबंध,कक्षा में सर्वाधिक उपस्थिति जैसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भोजराम साहू ने संविधान के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए समानता,स्वतंत्रता,हक अधिकार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की देन बताते हुए विद्यार्थियों को अपने हक अधिकारो के प्रति जागरूक रहने की बात कही। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे राजकुमार ओगरे अध्यक्ष शाला प्रबंधन विकास समिति अमसेना ने देशप्रेम,अनुशासन और अपने कर्तव्यों का महत्व समझाया तथा युवाओं को राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने व शिक्षा को अपने जीवन में अपनाने की बातें कही। वहीं उबारन ढीढी पूर्व सरपंच प्रतिनिधि व वरिष्ठ नागरिक ने बताया कि संविधान लागू होने के पूर्व शिक्षा व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए संविधान लागू होने के बाद शिक्षा का महत्व समझते हुए विद्यार्थियों को उच्च स्तर के लिए हमेशा आगे बढ़ने की बातें कही। मंच को खेलू राम ,बादल सूर्यवंशी,यशवंत सोनवानी ने संबोधन किया। कार्यक्रम में स्वागत अभिनंदन व आभार प्रदर्शन प्राचार्य डॉ दिलीप झा तथा मंच संचालन भोजराम मनहरे व्यायाम शिक्षक व दिनेश तिवारी, अमरदास जांगड़े ने किया। इस अवसर पर सेवक राम साहू सांसद प्रतिनिधि, सरस्वती राय उपसरपंच,चंद्रमणि राय उपसरपंच प्रतिनिधि, इंदिरा ढीढी सदस्य शाला विकास समिति,लल्ला बघेल पंच,ज्ञानेश्वर साहू पंच,दुकालू टंडन,करण राजपूत,रमेश राय पंच ,रुक्मणि पंच, टीकालाल ढीढी,श्यामगीर साहू,संदीप बघेल, गोवर्धन यादव , उत्तरी कुर्रे,पुष्पा साहू,भुनेश्वरी सूर्यवंशी, मोहन डहरिया, शत्रुहन यादव के अलावा बृहत संख्या में ग्रामीणजन, शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज