अवैध खनन,परिवहन पर जिला प्रशासन सख्त, 5 वाहन जब्त प्रकरण दर्ज

जांजगीर-चांपा 9 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिला खनि अधिकारी श्री अनिल कुमार साहू ने बताया कि बम्हनीडीह, पुछेली, बिर्रा, कनस्दा, हथनेवरा और पीथमपुर क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया गया। खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा 1 ट्रैक्टर (ग्राम पुछेली),1 हाईवा (पीथमपुर),1 ट्रैक्टर (कनस्दा),2 हाईवा (बम्हनीडीह) में कुल 5 वाहनों को जप्त किया गया। सभी वाहनों को संबंधित थाना एवं पुलिस रक्षित केन्द्रों में सुरक्षा हेतु रखा गया है।
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि बम्हनीडीह एवं पुछेली क्षेत्र में अब तक 66 प्रकरण अवैध परिवहन में 11,87,480 व 06 प्रकरण अवैध उत्खनन में 3,00,230 एवं 04 प्रकरण अवैध भंडारण में 9,77,840 कुल 76 मामलों में 24,65,550 की शास्ति राशि वसूलकर खनिज मद में जमा की गई है। अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण करने वालों के खिलाफ खनन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर माननीय न्यायालय में परिवाद दर्ज कर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर के निर्देशन में जिले में अवैध खनन की रोकथाम हेतु खनिज अमला और जिला स्तरीय टास्कफोर्स द्वारा लगातार गश्त व जांच की जा रही है। प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है और जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज