अवैध धान तस्करी पर पुसपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा :- प्रदेश में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुसार अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने अभियान के तहत सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह एवं अभिषेक वर्मा के पर्यवेक्षण तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी तोंगपाल मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में थाना पुसपाल पुलिस ने कार्यवाही की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओड़िशा से अवैध रूप से धान लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की कोशिश की जा रही है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए नेतानार के मोबाइल चेक पोस्ट में जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान दो पीकअप वाहन (AP 39 TD 7219 एवं CG17 KN 8852) को रोका गया। वाहनों में भरा धान रखने के संबंध में चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। दोनों वाहनों को धान सहित पुलिस ने कब्जे में लेकर खाद्य विभाग को सूचित किया, जहां आगे की कार्रवाई जारी है। अवैध धान तस्करी को पकड़ने में थाना प्रभारी अमोल खलखो, तोंगपाल तहसीलदार आनंद एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा। पुलिस एवं प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई से अवैध धान तस्करी पर कसी गई बड़ी नकेल।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज