आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एनआरएलएम की महिलाओं, युवोदय की टीम को कराया गया एक्सपोजर विजिट

राजधानी से जनता तक / जांजगीर-चांपा / कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत एनआरएलएम की महिलाओं, युवोदय की टीम तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक्सपोजर विजिट कराया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि विजिट के दौरान उन्हें कार्यालय सखी वन स्टॉप सेंटर जांजगीर, नवा बिहान, पुलिस परिवार परामर्श केंद्र, महिला डेस्क तथा सायबर सेल आदि का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान उक्त समस्त लाभार्थियों को प्रत्येक कार्यालय की कार्यप्रणाली तथा उनके द्वारा पीड़ितों को दी जाने वाली प्रत्येक सुविधा सहायता की जानकारी प्राप्त हुई।

विजिट के दौरान कार्यालय सखी वन स्टॉप सेंटर में लाभार्थियों को सखी के कार्य एवं उद्देश्य, हिंसा के प्रकार तथा महिला उत्पीड़न इलेक्ट्रानिक शिकायत पोर्टल (शी बॉक्स) तथा आपातकालीन सेवाओं महिला हेल्पलाईन 181, 112 के संबंध में विस्तारपूर्वक कानूनी एवं विभागीय जानकारी दी एवं पॉम्पलेट वितरण किया गया। हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए की जाने वाली प्रत्येक कार्यवाही की विस्तृत जानकारी दी गई। संरक्षण अधिकारी श्रीमती अनुपमा सिंह कंवर द्वारा घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम 2005 के अंतर्गत ऐसी पीड़ित महिलाओं को धारा 125 के अंतर्गत दी जाने वाली भरण-पोषण का अधिकार तथा धारा 19 के अंतर्गत निवास संरक्षण का अधिकार आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र के प्रभारी श्री मोहन राठौर के द्वारा पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र के कार्यवाही के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला डेस्क के संबंध में जानकारी दी गई कि महिलाएं अपनी समस्याओं को निसंकोच पुलिस को बता सकें इस उद्देश्य से महिला अधिकारियों द्वारा कार्य किया जाता है। इसी तरह सायबर सेल के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सायबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 के संबंध में जानकारी दी गई। विजिट के दौरान सखी वन स्टॉप सेंटर जांजगीर केन्द्र प्रशासक सुश्री एच. निशा खान, महिला संरक्षण अधिकारी श्रीमती अनुपमा सिंह कंवर संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज