आकाश शर्मा रायपुर पहुंच कर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा से अशिवाद लिया

डिप्टी सीएम गृहमंत्री को रायगढ़ के प्रवास का निमंत्रण भी दिया

राजधानी से जनता तक । रायपुर । कल देर शाम रायगढ़ जिला के युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आकाश शर्मा रायपुर पहुंच कर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा से नवीन सर्किट हाउस पहुंच कर उनसे मुलाकात किया। इस दौरान आकाश शर्मा ने गृहमंत्री को रायगढ़ के प्रवास का निमंत्रण भी दिया। आकाश शर्मा ने कहा की प्रदेश के गृह मंत्री हमारे राजनीतिक जीवन में बड़े भैया की भूमिका निभाते हुए बेहतर मार्गदर्शन करने के लिए हमेशा अग्रसर रहे हैं। ऐसे में हमारे प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा जी का रायगढ़ प्रवास वहां की युवाओं और जनता के लिए आशीष स्वरूप होगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com