आठ माह के मासूम के साथ रेलवे ट्रैक पर गिरी महिला,बच गई जान

राजधानी से जनता तक |रायपुर| रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह 11.30 बजे हावड़ा-मुंबई एसएमटी एक्सप्रेस से नीचे उतरने की जल्दबाजी में एक महिला का पैर फिसल गया और वह 8 माह के बच्चे के साथ सीधे ट्रेक के किनारे जा गिरी।

गनीमत ये रही कि, मां और बच्चा ट्रेन के चक्के के नीचे नहीं आए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जिस वक्त घटना हुई, ट्रेन की रफ्तार कम थी और ट्रेन के गार्ड की तत्परता से ट्रेन चंद सेकंड में ही रुक गई।

मौके पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि, ट्रेन रुकने से पहले ही महिला हाथ में 8 माह के बच्चे को लिए उलटी दिशा की ओर उतरने लगी, इस दौरान उसका पैर फिसल गया, संतुलन बिगडऩे से वह नीचे गिर गई। घटना के बाद ट्रेन और प्लेटफार्म पर चीख-पुकार मच गई। जनरल कोच के दो कोच के बाद गार्ड रूम था, यात्रियों का शोर सुनकर गार्ड ने तत्काल ट्रेन रोकी, जिससे मां और मासूम बच्चे की जान बच गई।

दोनों को गिरने से लगीं मामूली चोटें

पैर फिसलने से गिरी मां और बच्चे को मामूली चोटें आई हैं। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर दोनों को प्लेटफार्म पर प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया। इस दौरान 15 से 20 मिनट तक ट्रेन प्लेटफार्म में खड़ी रही।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज