आरोपी विधायक के समर्थन में भाजपा का खड़ा होना उसके हिंसक चरित्र को दर्शाता है : दीपक बैज

रायपुर। अधिकारी के साथ कथित मारपीट के आरोपी भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो के समर्थन में भाजपा द्वारा दिए गए बयान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा का यह रुख उसके हिंसक और असंवैधानिक चरित्र को उजागर करता है। दीपक बैज ने जारी बयान में कहा कि सत्ता में रहते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार और सत्ताधारी दल की संवैधानिक जिम्मेदारी है। ऐसे में किसी आरोपी जनप्रतिनिधि के समर्थन में खड़ा होना लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना के विपरीत है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा से स्पष्ट करने की मांग की कि वे संविधान और कानून के पक्ष में हैं या अपनी पार्टी के निर्णय के साथ।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकारों तथा आम नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार और हिंसा करने की खुली छूट दे रखी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार भाजपा नेताओं की कथित गुंडागर्दी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय हैं। बैज ने कहा कि विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं होना कानून के समान अनुपालन पर सवाल खड़े करता है। उनके अनुसार इससे प्रदेश में कानून व्यवस्था की निष्पक्षता पर भी प्रश्नचिह्न लग रहा है।उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह से भी सवाल किया कि अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मारपीट के आरोपी व्यक्तियों का समर्थन किस आधार पर किया जा रहा है। यदि प्रशासन जनता के कार्य समय पर नहीं कर पा रहा है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की है, न कि हिंसक व्यवहार को उचित ठहराने की। कांग्रेस ने मांग की है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए तथा आरोपी विधायक रामकुमार टोप्पो की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज