इंडियन प्रीमियर लीग: गुजरात टाइटंस की दमदार जीत, कोलकाता नाइट राइडर्स की लगातार 5वीं हार

नईदिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग के 25वें मैच में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से मात देकर अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात को जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसको उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के 86 रनों की बदौलत 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ गुजरात अंक तालिका में 6 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गया.
शुभमन गिल ने 50 गेंदों में 86 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे. इस पारी की वजह से गिल को प्लेयर ऑफ दि मैक का अवॉर्ड दिया गया. गिल के अलावा साई सुदर्शन 22, बटलर 25 और फिलिप्स ने 19 रनों की छोटी छोटी पारी खेली. केकेआर की तरफ से वरुण ने दो विकेट लिए, जबकि सुनील, वैभव और रमनदीप के एक-एक विकेट मिला.
इससे पहले केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में ग्रीन के 79 रनों की पारी की बदौलत 10 विकेट खोकर 180 रन बनाने में सफल रही. ग्रीन ने 54 गेंद में 79 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के भी लगाए. इसके अलावा रोमन पावेल ने 27 रनों की छोटी पारी खेली. जबकि कप्तान रहाणे शून्य, रघुवंशी 8, सेफर्ट 19, रिंकू सिंह 1 और रमनदीप सिंह 17 रन ही बना पाए.
गुजरात की तरफ से रबाडा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, इसके अलावा सिराज और अशोक ने 2-2 विकेट लिए. जबकि प्रसिद्ध और राशिद खान को एक-एक विकेट मिला.
ये केकेआर की लगातार 5वीं हार है, जो किसी भी आईपीएल सीजन की शुरुआत में उनकी लगातार सबसे बड़ी हार है. अंक तालिका में वो अभी भी 10वें ही नंबर पर है. क्योंकि 6 मैच में से 5 में हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था.

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज