उड़ीसा से रोज हजारों क्विंटल धान छत्तीसगढ़ में तस्करी खपाने में कामयाब 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

गरियाबंद – भारत व राज्य सरकारों द्वारा संचालित महात्वाकांक्षी योजना समर्थन मूल्य पर धान खरीदी वर्ष 2025-26 में अभी कुछ दिनों बाद छत्तीसगढ़ राज्य में विष्णु देव साय सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कि जाएगी। इसके लिए अभी कुछ दिन और शेष रह गए है, किंतु उड़िसा राज्य से धान तस्करों का खेल शुरू हो गया है। चूंकि बेचेली अपने गोदाम में धान का भण्डारण किया जा रहा है। किसी किसान को धान की जरूरत होगी तो उस धान को अधिक कीमत पर बेच दिया जाएगा। पिछले कुछ दिनों से लगातार उड़िसा सीमा कदली मुड़ा,सेमला,खोकसरा तथा ठिरलीगुडा़ इन नाकाओं से प्रतिदिन उड़िसा राज्य से हजारों क्विंटल धान पिकअप गाड़ी में आना शुरू हो गया है। धान की तस्करी करने वाले बेचोली हजारों किसानों का पट्टा भी रखें हुए हैं और उड़ीसा राज्य का धान को प्रतिदिन हजारों क्विंटल छत्तीसगढ़ में खपाया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने बताया कि,इस साल धान खरीदी में बहुत ही नियमावली व नियंत्रण रखीं जाएगी अगर किसी भी व्यक्ति को यदि धान तस्करी करते हुए पकड़ा गया तो तत्काल कानूनी कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति के वाहन को जप्त कर लिया जाएगा और धान खरीदी की अंतिम अवधि तक वाहन शासन-प्रशासन के काबिज में रहेगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज