ओडिसा में 52 परियों संग इश्क़ लड़ाते छत्तीसगढ़ के 64 इश्कजादे पुलिस की गिरफ्त में ; 29 लाख कैस, 128 मोबाइल व कई लग्ज़री कारें जप्त..।।

ओडिसा में 52 परियों संग इश्क़ लड़ाते छत्तीसगढ़ के 64 इश्कजादे पुलिस की गिरफ्त में ; 29 लाख कैस, 128 मोबाइल व कई लग्ज़री कारें जप्त…

ओडिशा। नुआपड़ा जिले के खरियाररोड स्थित चालमुड़ा में पुलिस ने अब तक के सबसे बड़े जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी में 84 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 64 छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। पुलिस ने मौके से 29 लाख रुपए नकद, 128 मोबाइल, कई लक्जरी कारें और बाइक जब्त की हैं।

 

बता दें कि पकड़े गए जुआरियों में ओडिशा के अलावा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों जैसे महासमुंद, रायपुर, पिथौरा, सरायपाली, बसना और बागबाहरा से लोग शामिल थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में से कुछ बड़े नाम भी सामने आ रहे हैं, जिनमें महासमुंद के एक चर्चित चेहरा और एक विधायक प्रतिनिधि का नाम चर्चा में है। खरियाररोड पुलिस ने सभी 84 गिरफ्तार जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। हालांकि, प्रेस वार्ता के दौरान सभी के चेहरे ढके हुए थे और किसी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया। 

 

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी संदिग्धों की गहराई से पूछताछ की जाएगी। पुलिस की रेड में 29 लाख रुपए नकद के साथ-साथ 128 मोबाइल फोन, कई लग्जरी कारें और बाइक बरामद हुई हैं। इससे साफ है कि यह जुआ अड्डा अत्यधिक संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा था। यह छापेमारी ओडिशा पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Prakash Jaiswal
Author: Prakash Jaiswal

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज