कनकेश्वर-धाम कनकी में 17 जनवरी को संस्कृति, परंपरा और स्वास्थ्य का महोत्सव, मड़ई मेला समेत विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित

राजधानी से जनता तक|कोरबा| स्वयंभू भोलेनाथ की पावन नगरी कनकेश्वर-धाम कनकी में 17 जनवरी 2026 (शनिवार) को परंपरा, लोकसंस्कृति और स्वास्थ्य का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। इस अवसर पर ग्राम में पारंपरिक मड़ई महोत्सव, छत्तीसगढ़ की पहचान राउत नाचा, डांस प्रतियोगिता तथा “Fit-कनकी… Strong-कनकी” थीम पर आधारित मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

मड़ई महोत्सव के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज, देवी-देवताओं की पूजा और राउत नाचा की जीवंत प्रस्तुतियां पूरे गांव को लोकसंस्कृति के रंगों से सराबोर करेंगी। राउत नाचा न केवल छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा है, बल्कि यह वीरता, एकता और परंपरा का भी प्रतीक माना जाता है।

आयोजन के तहत रखी गई डांस प्रतियोगिता युवाओं और प्रतिभागियों को अपनी कला दिखाने का मंच प्रदान करेगी, वहीं “Fit-कनकी… Strong-कनकी” मैराथन का उद्देश्य ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, नशा-मुक्त जीवन का संदेश देना और एक सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेना है।

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि संस्कृति संरक्षण, सामाजिक एकजुटता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का सामूहिक प्रयास है। ग्रामवासियों ने आसपास के गांवों के नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।

इस आयोजन का संचालन समस्त ग्रामवासी कनकेश्वर-धाम कनकी द्वारा किया जा रहा है, जबकि युवा संगठन कनकेश्वर सेवा समिति कनकी धाम इसका प्रायोजन कर रही है।

17 जनवरी को कनकी पहुंचकर मड़ई का आनंद लेने, राउत नाचा देखने, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और

“Fit-कनकी… Strong-कनकी” के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया गया है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज