सुकमा। छिंदगढ़ मंडल में भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा समाज के लिए किए गए महान कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
इस दौरान सुखमती पुजारी, दांदडें मैडम, डॉ. जीतेन्द्र सिंह, राम लाल जी, राजेश पुजारी, नूर अहमद, बुधराम नाग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के महत्व को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ किया गया।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है



