कबीरधाम जिले के लोहारा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सारी में भगोली साहू की धान में आग लगने से धान जल कर खाक हो गया

राजधानी से जनता तक । कबीरधाम । जिला प्रमुख पवन तिवारी । दरसल ट्रैक्टर की ट्रॉली में धान लदे हुए थे, ट्राली लगभग एक एकड़ की रखी हुई थी धान किसी अज्ञात कारण के चलते धान की फसल जलकर खाक हो गई है, किसान ग्राम सारी के निवासी भगोली साहू की है रात करीबन तीन बजे आग लगने की घटना बताई जा रही है, जब सुबह किसान ट्राली से धान को खाली करने पहुंची तो वह रखी धान जलकर पूरी तरह खाक हो गई थी, किसान सहित ग्रामीणों में हड़कम सा मच गया तत्काल पुलिस को सूचना दी गई ।

घटना स्थल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचते तक पूरा धान जलकर राख हो गया था ।

किसान भगोली साहू को लाखो रुपए का हुआ नुकसान हो गया है,इस अप्रिय घटी घटना से किसान तथा किसान के परिवार दुखी एवं हताश बैठे हुए है,
फिलहाल आग कैसे लगी किस कारण वस लगी है अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है,फिलहाल पुलिस इस घटना को लेकर जांच कर रही है,जांच स्पष्ट होने पर ही पता चल पाएगा कि किस कारण से लगी आग
हमारे देश की सबसे मेहनती इंसान है तो वह है अन्नदाता किसान,जो अपने खून पसीने को त्याग दिन रात अपने फसल की पैदावार देख रख में जुटे होते है,जब किसानों की मेहनत में कुछ अर्चन आ जाती है तो उनकी सालों की कमाई व्यर्थ रूप में चला जाता जाता,इसी किसानों की बात को ध्यान रख हमारे शासन किसानों के प्रति कई अहम योजना भी चलाई जा रही है जो किसानों की संकट की घड़ी में भरपूर काम आ जाए अब इस बात को लेकर चर्चा में है कि क्या इस किसान की जली हुई फसल की सुनवाई तथा मुवावजा मिल पाती है या फिर नहीं ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज