करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज CHC लाया गया शव..

करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज CHC लाया गया शव..

राजधानी से जनता तक /आनन्द कुमार /रामानुजगंज 

रामानुजगंज:- रामानुजगंज थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव में कल बुधवार की शाम घर में सफाई करते समय महिला पूनम (25 वर्ष) करंट की चपेट में आ गई. घर में मौजूद लोगों ने तत्काल महिला को रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए लेकिन तब तक महिला ने दम तोड़ दिया और उनकी मौत हो गई. आज गुरूवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया. इस मामले में डॉक्टर का कहना है कि प्रथम दृष्टया शव को देखकर करंट की बात सामने आई है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा….

Amesh Jangadey
Author: Amesh Jangadey

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज