कलेक्टर-एसपी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जांजगीर-चांपा / कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आगामी 06 जनवरी को प्रस्तावित जिला प्रवास पर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने हाई स्कूल मैदान जांजगीर एवं खोखरा स्पोर्टस् स्टेडियम में स्थल निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

 

इस दौरान सहायक कलेक्टर श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम अंतर्गत खोखरा स्पोर्टस स्टेडियम, हसदेव क्रिएटर्स हब, अथरिया कुर्मी भवन, कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति अनावरण, हाई स्कूल जांजगीर में विभिन्न विकास कार्याें का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपे। कलेक्टर ने हेलीपेड, कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, कानून व्यवस्था, मुख्य मंच, बेरीकेडिंग, बैठक व्यवस्था, स्टॉल, पेयजल, प्रवेश द्वार सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज