कलेक्टर की फर्जी आईडी बनाकर ठगी की कोशिश

राजधानी से जनता तक । बालोद । सीआरपीएफ अधिकारी का सामान बेच रहा था ठग, व्यापारी ने की शिकायत

जिले में ठगी का मामला सामने आया है. कलेक्टर कुलदीप शर्मा की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी करने की कोशिश की गई है. दल्लीराजहरा के व्यापारी और छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के उपाध्यक्ष स्वाधीन जैन से मैसेंजर में चैटिंग कर सीआरपीएफ (ष्टक्रक्कस्न) के आधकारी का पुराना समान और फॉरच्यूनर बेचने की जरूरत बताई.मामले में ठगी का शिकार होने से पहले ही सतर्कता दिखाते हुए व्यापारी ने पहले तो एकाउंट को चैक किया. जिससे पता चला कि फर्जी आईडी 6 दिन पहले ही बनी है और जिले के कलेक्टर पुराने हैं. जिसके बाद व्यापारी ने पूरी घटना की जानकारी कलेक्टर कुलदीप शर्मा को दे दी है. जिससे वह साइबर ठगी का शिकार होने से बच गया.

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज