कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने पवनी और बिलाईगढ़ धान उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

अनुराज साहू जिला ब्यूरो चीफ सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक

सारंगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बिलाईगढ़ ब्लॉक में धान उपार्जन केन्द्र पवनी और बिलाईगढ़ का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने वहां किसानों के द्वारा किए जा रहे तौल, धान बारदाना, धान खरीदी केन्द्र क्षेत्र में धान का बफर स्टॉक, डीओ आदि का जायजा लिया। पवनी धान खरीदी केन्द्र में डॉ कन्नौजे ने किसान यशवंत साहू और भूषण लाल हिरवानी तथा बिलाईगढ़ में किसान सोन सिंह से बात की। कलेक्टर ने किसानों से उनके धान उपज, खरीदी केन्द्र में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं, कितना एकड़ भूमि, बिक्री के लिए कितना शेष धान और रकबा समर्पण आदि के पूछा। किसानों ने खरीदी केन्द्र में किसी प्रकार की समस्या नहीं की बात बताई। साथ ही वे टोकन सिस्टम आदि के माध्यम से सहज धान बेचने की जिक्र किया। कलेक्टर ने तहसीलदार और उड़न दस्ता टीम को अवैध धान पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में कलेक्टर ने एफसीआई गोदाम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां भंडारित चावल, नमक और शक्कर सहित परिसर का मुआयना किया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार सहित खाद्य, सहकारिता, मार्कफेड, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम आदि के अधिकारी उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज