कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने वनांचल ग्राम पिरदा के स्वास्थ्य केंद्र, छात्रावास का औचक निरीक्षण कियें

अनुराज साहू जिला प्रमुख सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक

सारंगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बिलाईगढ़ के वनांचल क्षेत्र स्थित पिरदा उप स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध दवाइयों की जान कारी ली तथा आयुष्मान कार्ड के निर्माण और शेष बचे कार्डों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की । निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बीपी और शुगर जांच मशीन की भी जांच कराई । इस संबंध में सीएचओ सुषमा काटले ने जानकारी दी। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी रजिस्टर का निरीक्षण किया, जिसमें सीएचओ ने बताया कि – यहां बीपी, शुगर, बुखार, सर्दी और खांसी के मरीज ज्यादा इलाज के लिए आते हैं। कलेक्टर ने क्षेत्र की गर्भवती माताओं के बारे में भी जानकारी ली। यहां 52 गर्भवती माताएं पंजीकृत हैं। उपस्वास्थ्य केंद्र में प्रसव की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद डिलीवरी नहीं होने की जानकारी पर कलेक्टर ने गर्भवती माताओं को डिलीवरी के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए । साथ ही उन्होंने 6 बिस्तर वाले अतिरिक्त कक्ष के बारे में जानकारी ली, जिस पर बताया गया कि भवन अभी तक हैंडओवर नहीं हुआ है।
कलेक्टर ने पिरदा स्थित अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास का भी औचक निरीक्षण किया, छात्रावास के संबंध में अधीक्षक श्रीधर सिदार से जानकारी ली । कलेक्टर ने छात्रावास में बिजली, पंखा, रसोईघर तथा भोजन में उपयोग होने वाले मिर्च – मसालों की भी जांच की ।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एसडीएम प्रफुल रजक को वन विभाग के पुराने भवन को डिस्मेंटल कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा उपस्थित रहीं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज