आज बिजली विभाग बासीन का घेराव करेंगे ग्राम पंचायत रक्शा और बासीन के ग्रामीण, लगातार बिजली समस्या से नाराज

गरियाबंद/फिंगेश्वर।बिजली समस्या से त्रस्त फिंगेश्वर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रक्शा और ग्राम पंचायत बासीन ने बिजली विभाग के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए आगामी आज बासीन स्थित बिजली विभाग कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है।

ग्राम पंचायत रक्शा के सरपंच प्रकाश चंदनिया और ग्राम पंचायत बासीन की सरपंच गंगाबाई ओगरे ने बताया कि पंचायतों ने कई बार बिजली विभाग को मौखिक और लिखित रूप से बिजली समस्याओं की जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार खराब ट्रांसफॉर्मर, कम वोल्टेज, और बार-बार बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। विभागीय अधिकारियों को इस बारे में कई बार सूचित किया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

इसको लेकर दोनों पंचायतों ने अपने आधिकारिक लेटर पैड पर चेतावनी पत्र जारी कर कहा है कि अब सब्र का बांध टूट चुका है और आज ग्रामीणजन एकजुट होकर बासीन बिजली विभाग का घेराव करेंगे। साथ ही अन्य ग्रामीण पंचायतों से भी इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई है।

सरपंचों का कहना है कि यह घेराव शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा, लेकिन यदि इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और उग्र रूप देने पर विचार किया जाएगा।

ग्रामीणों की यह एकजुटता अब प्रशासन के लिए अग्नि परीक्षा बन चुकी है। अब देखना होगा कि बिजली विभाग इस चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेता है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज