कांग्रेसी ही छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना रहे हैं – कौशिक

राजधानी से जनता तक । रायपुर । पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि न्यायधानी में सरेआम पिस्टल से फायरिंग किया जा रहा है इससे पहले भी जिसने पिस्टल चलाई उसने किसान को जान से मारने की धमकी दी थी जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद भी कांग्रेस ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया था इसी कांग्रेस की लापरवाही व गुंडागर्दी के कारण आज छत्तीसगढ़ की जनता अपने आप असुरक्षित महसूस कर रही है, और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहते है छत्तीसगढ़ सुरक्षित राज्य है पर जमीनी हकीकत यह है कि आज छत्तीसगढ़ पुरी तरह से अपराध गढ़ बन चुका है हाल ही में राजधानी में सरेआम तलवार से केक काटा जा रहा है। तालिबानी अंदाज में सड़कों पर हथियारों के साथ जुलूस निकाला जा रहा है। यह हथियार किसी पर भी चल भी सकते हैं। किन्तु सरकार इस पर कार्यवाही करना छोड़ केवल आरोप लगाने में व्यस्थ है। मनेन्द्रगढ़ जिले में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के गुंडापुत्र के हाथों एक युवक की हत्या हो गयी थी और अनेक कांग्रेसियों के गुंडागर्दी. की खबर लगातार अखबारों में पडऩे को मिलता है।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक छत्तीसगढ़ में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था के लिए भूपेश बघेल सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बहुत संवेदनशील स्थिति है कि छत्तीसगढ़ में मानव जीवन किस प्रकार संकट में पहुंच रहा है। किस तरह अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। सरेआम सड़क पर दहशतगर्द कैसे दहशतगर्दी फैला रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ की माता- बहने शर्मसार हो चुकी है, लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी आयी थी उन्होंने दुनिया भर की बातें कही लेकिन छत्तीसगढ़ में इतने हैवानियत हादसे हो रहे है इस मामले में एक शब्द नहीं कही उन्होंने केवल उन्हीं बातों का जिक्र किया जो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें लिख कर दिया था। भाजपा बार-बार कहती है कि यह सरकार तुष्टीकरण के आधार पर चल रही है। क्या अब उस पिस्टल का भी तुष्टिकरण होगा, जो लोगों की जान ले लेती है। गोली लग जाती है। इस तरह के कृत्य बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसका कड़ा विरोध करेंगे। निश्चित रूप से यह भयावह स्थिति जो आज है, यह कांग्रेस पार्टी, इसके गृहमंत्री, मुख्यमंत्री सारे लोग 2023 की छटपटाहट में सब भूल गए हैं। इस सरकार ने सारी छूट दे दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी घटनाओं की निंदा करती है और अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करती है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज