कांदाडोंगर में नवीन माँझी वहीं गोहरापदर में भोजराज बनाये गये भाजपा मण्डल अध्यक्ष,तानसिंह और मनीष को जिला प्रतिनिधि की जिम्मेदारी

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल राजधानी से जनता तक

गोहरापदर- प्रदेश संगठन के आदेशानुसार एवं जिला संगठन के मार्गदर्शन में शुक्रवार को भाजपा मण्डल गोहरापदर और नवीन मण्डल कांदाडोंगर में मंडल अध्यक्ष के चुनाव संपन्न हुये।सर्व सम्मति से भोजराज सिन्हा को गोहरापदर मंडल अध्यक्ष बनाया गया और साथ ही गोहरापदर से पृथक बनाये गये नए मंडल कांदाडोंगर के प्रथम अध्यक्ष के रूप में नवीन माँझी जी का मनोनीत किया गया.साथ ही जिला प्रतिनिधि की ज़िम्मेदारी तानसिंह माँझी और मनीष सिन्हा को सौंपी गई।गोहरापदर चुनाव प्रभारी रिखीराम यादव एवं कांदाडोंगर चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने निर्वाचन प्रकिया पूर्ण कराई.दोनों निर्वाचन अधिकारियों ने संगठन की पद्धति के अनुसार प्रस्ताव किया। पुर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बोधनराम नायक, जिला महामंत्री पुनीतराम सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष निर्भय सिंह ठाकुर,अजा मोर्चा जिला महामंत्री चैनसिंह कश्यप, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रुति ध्रुवा, परमिला साहू,खगेश्वर नायक,तुलसीराम साहू, उमरिया नागेश,भुवनेश्वर मांझी,सुंदर सिंह पाथर, दिनेश नागेश, रुपसिंह बस्तिया,आनंदराम यादव, शेख शलाबुद्दीन,शिवराज यादव,रघुनाथ यादव, गौतम जैन,अभीराम ध्रुव, अमरलाल यादव, देवीसिंह नागेश,पवित्रो सोरी,दीपक सागर,लक्ष्मण यादव, मुकेश साहू,मनोहर ताम्रकार,बेनुराम नागेश, रामानंद साहू,छगन नागेश सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे निर्वतमान मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नये मण्डल अध्यक्षों के नेतृत्व में एकजुट होकर पार्टी के कार्यों को शानदार तरीक़े से सम्पन्न कराने की अपील की,अपने पाँच वर्ष के कार्यकाल में सहयोग के लिये सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया साथ ही नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज