किसानों के शिकायत के बाद भोरमदेव शक्कर कारखाने में नाप तौल अधिकारियों ने की गन्ना धरम कटा की जांच

राजधानी से जनता तक जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम

किसानों के सामने प्रतिदिन हो रही है धरम कटा की जांच नाप तौल अधिकारियों के द्वारा किया गया है जॉच
भोरमदेव शक्कर कारखाना में किसानों ने धर्म कांटा तोलाई में छेड़छाड़ करने की शिकायत की गई थी। जिसके बाद शक्कर कारखाना के अधिकारियों ने नाप तोला विभाग के अधिकारियों को बुलाकर धर्म कांटा की जांच करवाई है जिसमे किसकी प्रकार की कोई छेड़छाड़ नहीं किये जाने की बात सामने आई है। दरअसल कुछ किसानों ने भोरमदेव शक्कर कारखाना के धर्म काटा में किसानों के गन्ना को कम तोल कर लिया जा रहा है। किसानों ने रात में कांटा की तोलाई खुद ही कर ली थी। इसके बाद किसानों की शिकायत पर कारखाना के अधिकारियों ने नाप तोल विभाग को बुलाकर जांच करवाई जिसमे स्प्ष्ट हुआ कि धर्मकांटा में किसी प्रकार से छेड़छाड़ नहीं किया गया है। जबकि नापतौल विभाग द्वारा समय समय पर जांच करवाई जाती है और नापतौल विभाग द्वारा धर्मकांटा की जांच कर प्रमाण पत्र भी दिया जाता है। जो धर्मकांटा के सही होने का प्रमाण है। नापतौल अधिकारी द्वारा जांच कर किसानों के समक्ष पंचनामा बनाया गया ।शक्कर कारखाना के महा प्रबंधक अंकित मरकाम एवं गन्ना विकास अधिकारी कृष्णा यादव एवं कृषक उपस्थित रहे। वही कारखाना के एमडी द्वारा किसानों की संतुष्टि के लिए भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा प्रति दिन धर्म कांटा का वजन किसानों के समक्ष करके पंचनामा बनाया जाता है।”

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज