कुसमी एसडीएम करुण डहरिया ने किया बड़ी कार्यवाही,200 बोरी अवैध धान को किया जप्ती

प्रशासन ने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में लिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/कुसमी, बलरामपुर।

कुसमी :- बलरामपुर जिले के सामरी तहसील अंतर्गत मंगलवार को सुबह प्रशासनिक अधिकारी दिखे एक्शन मूड में कुसमी एसडीएम करुण डहरिया ने शासकीय स्कूल की बाउंड्री वॉल के बाहर स्थित एक खलिहान में पुआल तिरपाल से ढककर रखा गया लगभग 200 बोरी अवैध धान जब्त किया। यह धान झारखंड से तस्करी कर लाया गया था।

मौके पर मिले दस्तावेजों और प्रारंभिक जांच के आधार पर, यह धान बिंदेश्वर यादव, पिता अयोध्या यादव निवासी सामरी का बताया गया।
जांच में सामने आया कि धान को झारखंड से अवैध रूप से लाकर स्थानीय स्तर पर बेचने और भंडारित करने का प्रयास किया जा रहा था। प्रशासन को इसकी गुप्त सूचना मिली थी,सुचना उपरांत एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई की।
एसडीएम करुण डहरिया के साथ स्थानीय राजस्व अधिकारियों और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से खलिहान की तलाशी ली और धान भारी मात्रा में मिलने पर उसे तत्काल जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसी अवैध गतिविधियाँ समर्थन मूल्य खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करती हैं और सरकारी नीति के विरुद्ध है।

एसडीएम करुण डहरिया के द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में धान की तस्करी और अवैध भंडारण को रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है,उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में लिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन अब जब्त धान के संबंध में आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए मामले की विस्तृत जांच किया जायेगा ।

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय क्षेत्र में अवैधान तस्करी करने वाले के बीच हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध खरीद-फरोख्त की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज