कुसमुंडा खदान की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

राजधानी से जनता तक कोरबा

एसईसीएल कुसमुंडा खदान में सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे त्रिपुरा राइफल्स के जवान ने शुक्रवार की रात ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।सूत्रों के अनुसार, जवान किसी व्यक्तिगत समस्या के कारण काफी दिनों से परेशान चल रहा था। कल, जब वह ड्यूटी पर था, उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद पर गोली चला ली। गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है की जवान कोल स्टॉक 29 में कार्य पर तैनात था। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस और त्रिपुरा राइफल्स के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जवान तनावग्रस्त था।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज