केंद्रीय बजट 2026 : विकास का प्रहार, तुष्टिकरण पर सीधा वार

भगवानो बेहरा – अध्यक्ष भाजपा मंडल झाखरपारा 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

देवभोग – आज केन्द्रीय बजट 2026-27 का पेश की केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जिससे देखकर विपक्ष कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों को बार-बार यह कहने की आदत हो गई है कि “कुछ नहीं हुआ”, लेकिन केंद्रीय बजट 2026-27 ने एक बार फिर उनके झूठे नैरेटिव को धराशायी कर दिया है। यह बजट साफ़ संदेश देता है—

देश अब भाषणों से नहीं, निर्णायक फैसलों से चलेगा।

महंगाई घटाने का साहस – यह मोदी सरकार ही कर सकती है

जहाँ कांग्रेस सरकारों ने दशकों तक आम जनता को महंगाई की आग में झोंका, वहीं मोदी सरकार ने बजट 2026 में सीधे जनता की जेब पर बोझ कम किया है।

कपड़े, फुटवियर, लेदर उत्पाद, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल बैटरी, सोलर ग्लास, गैस सिलेंडर—इन सबको सस्ता कर यह साबित कर दिया गया है कि

भाजपा कहती कम है, करती ज़्यादा है।

कैंसर जैसी घातक बीमारी की 17 दवाइयों को ड्यूटी फ्री करना विपक्ष के लिए करारा तमाचा है—जो राजनीति तो करते हैं, पर इंसानियत नहीं समझते।

राष्ट्र को खोखला करने वालों पर वार

शराब, सिगरेट, पान मसाला, सट्टा और फ्यूचर ऑप्शन ट्रेडिंग को महंगा कर सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि

भारत की अर्थव्यवस्था नशे, दलाली और सट्टेबाज़ी से नहीं चलेगी।

जो लोग इन चीज़ों से मुनाफ़ा कमाकर देश को खोखला करना चाहते हैं, उन पर यह बजट सीधा प्रहार है।

युवा, किसान और आत्मनिर्भर भारत

लिथियम आयन सेल, सोलर टेक्नोलॉजी और हरित ऊर्जा पर ज़ोर देकर मोदी सरकार ने यह दिखा दिया कि

भविष्य की तैयारी आज ही करनी होती है।

यह बजट युवाओं को रोजगार, किसानों को बाज़ार और भारत को आत्मनिर्भर बनाने का रोडमैप है।

कांग्रेस की राजनीति बनाम भाजपा का राष्ट्रवाद

कांग्रेस को सिर्फ़ वोट बैंक दिखता है,

भाजपा को भारत माता का भविष्य दिखता है।

कांग्रेस सरकारों में बजट का मतलब था—भ्रष्टाचार और कमीशन।

मोदी सरकार में बजट का मतलब है—विकास, विश्वास और विज़न।

झाखरपारा मंडल क्षेत्र की जनता के नाम संदेश

क्षेत्र के हर किसान, व्यापारी, मज़दूर और युवा को यह समझना चाहिए कि

यह बजट आपके लिए है, आपके बच्चों के भविष्य के लिए है।

जो लोग इसे कोस रहे हैं, वे विकास के नहीं—राजनीतिक स्वार्थ के पक्षधर हैं।

अंत में मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूँ कि,

केंद्रीय बजट 2026 ने यह साबित कर दिया है कि देश सही हाथों में सुरक्षित है। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बिन्द्रानवागढ़ पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, भगवानों बेहरा अध्यक्ष भाजपा मंडल झाखरपारा, झाखरपारा प्राथमिक सहकारी समिति अध्यक्ष पदुलोचन जगत, शीतला पाण्डेय प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य,सीताराम यादव पूर्व मण्डल अध्यक्ष,सनत कुमार मांझी पूर्व सरपंच,योगनिता मांझी महामंत्री, विनोद कुमार यादव महामंत्री, दुष्यन्त कुमार पात्र युवा मोर्चा अध्यक्ष, सहित अन्य सभी वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उक्त कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है