झिरीपानी सहकारी समिति में खाली करने जा रही खाद से भरा ट्रक गांव बस्ती बिजली खंभे से टकराईं ग्रामीण रात-भर बंधक बनाकर रखा 5 लाख रुपए 500 बोरी खाद पानी भीगने से हुई ख़राब

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद – देवभोग ब्लाक से अधिकृत होरा ट्रांसपोर्ट का पैकेज रासायनिक उर्वरक खाद से भरा ट्रक बीते बुधवार की रात में झिरीपानी सहकारी समिति के पास एक बिजली खंभे से टकरा गया, जिससे खंभा क्रैक हो गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और ट्रक को रातभर बंधक बना लिया। इस दौरान अचानक बारिश हुई तो ट्रक में भरी लगभग 5 लाख रुपए मूल्य की खाद भींगकर खबरा हो गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया । लंबी बातों और समझाइश के बाद आखिरकार ग्रामीण मान गए और ट्रक को जाने दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक झिरीपानी सहकारी समिति में खाली कराने पहुंचा था। बुधवार 18 मार्च की रात लगभग 11 बजे ट्रक ने अनियंत्रित होकर बिजली खंभे को टक्कर मार दी, जिससे खंभा क्रैक हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक के रास्ते में लकड़ी और बोल्डर डालकर उसे रोक दिया और रातभर पालियों में पहरा दे कर ट्रक को बंधक बना कर रखा। ग्रामीणों ने मांग रखी कि की जब-तक खंभा मरम्मत नहीं हो जाता, ट्रक को छोड़ा नहीं जाएगा। हालांकि रात में हुई बारिश में ट्रक में भरी पांच लाख रुपए की 500 पैकेट खाद भींगकर खबरा हो गया।

ट्रांसपोर्ट प्रतिनिधि की प्रक्रिया

अधिकृत प्रतिनिधि जज सिन्हा ने बताया कि बिजली कार्यालय से खंभे की मरम्मत की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। हालांकि आग्रह के बावजूद ग्रामीण ट्रक छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे।जज सिन्हा ने कहा कि इस घटना की जानकारी एसडीएम को देकर ममद मांगी गई थी।

पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला सुलझाया

एसडीएम आर एस सोरी को मामले की जानकारी के लिए काल किया गया, लेकिन उन्होंने काल रिसीव नहीं किया। थाना प्रभारी फैजूल शाह ने बताया कि पुलिस ने संज्ञान में आने के बाद तुरंत मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और अंततः ट्रक को छोड़ने पर सहमत कराया। पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिवत कार्रवाई करने की बात भी कही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज