कोरबा के वनांचल ग्राम मखूरपानी (गढ़कटरा) में हाथी ने बुजुर्ग महिला और दो बैलों को कुचला, मौके पर मौत

राजधानी से जनता तक कोरबा। जिले के वनांचल क्षेत्र में हाथी के हमले में एक बुजुर्ग महिला और दो बैलों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना बालको वन परिक्षेत्र के माखुरपानी गांव के गढ़कटरा इलाके की है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है, जब 75 वर्षीय हलाई बाई पहाड़ी कोरवा अपने मकान में सो रही थीं। तभी अचानक एक दंतैल हाथी ने उनके घर पर हमला कर दिया, जिससे हलाई बाई की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के सरपंच और वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इसके साथ ही, हाथी ने गांव के ही दो बैलों को भी कुचल कर मार डाला। वन विभाग की टीम ने घटना स्थल का मुआयना कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है और हाथी के इलाके में होने की जानकारी दी है।

वन विभाग ने हाथी के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए अपने कर्मियों को सतर्क कर दिया है और गांव के लोगों को जंगल के पास जाने से बचने की हिदायत दी है।घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com