राजधानी से जनता तक|कोरबा| बालको पुलिस ने अजगरबहार के नर्मदा गांव से गौवंश के मांस बरामदगी के मामले में एक आरोपी से पूछताछ कि जा रही हैं। आरोपी की पहचान राम प्रसाद के रूप में हुई हैं। जो नर्मदा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के घर से गोवंश के मांस, खाल एवं अन्य हिस्से बरामद किए हैं। साथ ही आरोपी कुछ मांस को घर पर पकाता हुआ भी पाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई, बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे, स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला एवं माहौल शांत कराया।
घर के अंदर कच्चा एवं पका हुआ मांस बरामद
पुलिस के छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से कच्चे मांस के टुकड़े बड़ी मात्रा में बरामद हुए हैं। आरोपी के पास से पके हुए मांस भी प्राप्त हुए हैं। जो बर्तन में ढक कर रखे हुए थे। बरामद सामग्री को पुलिस कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाही कर रही हैं।
एक आरोपी पर की जा रही कार्यवाही
कोरबा नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मुताबिक बालको थाना क्षेत्र के नर्मदा गांव में ऐसी जानकारी सामने आई थी, सूचना पर बालको पुलिस मौके पर पहुंची हैं एवं आरोपी के विरुद्ध कृषि परिरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रहीं हैं।
पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील
पूरे मामले को लेकर पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील लोगों से की हैं। पुलिस द्वारा सभी पहलुओं की जांच करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही जारी हैं।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com







