राजधानी से जनता तक कोरबाः बालको थाना क्षेत्र के आजाद नगर में मामूली विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, और स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com






