कोरबा में पुलिस स्मृति दिवस का हुआ आयोजन, शहीद जवानों को पुलिस अधिक्षक कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

राजधानी से जनता तक| कोरबा | 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वीरगति प्राप्त पुलिस जवानों की शहादत को सलाम किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी बहादुरी को याद किया।

इस अवसर पर कोरबा के एसपी सिद्धार्थ तिवारी, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, महापौर राजकिशोर प्रसाद सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद जवानों की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही वीरगति को प्राप्त जवानों के परिजनों का सम्मान भी किया गया।

पुलिस स्मृति दिवस पूरे देश में 21 अक्टूबर को उन शहीद पुलिसकर्मियों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने देश की रक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने शहीद जवानों के सम्मान में एक मिनट का मौन रखा और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com