कोरबा में सजेगा श्री हनुमान जी का दिव्य दरबार: पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सान्निध्य में श्री हनुमंत कथा, पहली आरती करेंगे सफाई कर्मी

राजधानी से जनता तक कोरबा| ऊर्जाधानी कोरबा की पावन धरती पर अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक एवं हनुमान जी के अनन्य भक्त धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सान्निध्य में दिव्य श्री हनुमंत कथा का भव्य आयोजन 28 मार्च से 1 अप्रैल तक किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। जश्न रिसॉर्ट में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

समाजसेवी राणा मुखर्जी ने बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन के आयोजक स्वयं श्री बजरंग बली होंगे और प्रथम दिवस की प्रथम आरती नगर के सफाई कर्मियों द्वारा की जाएगी। उन्होंने इसे सामाजिक समरसता और सेवा भाव का प्रतीक बताया।

27 मार्च को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

कथा से पूर्व 27 मार्च को 21 हजार माताओं-बहनों के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिससे पूरे शहर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बनेगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संभागीय सर संघचालक जुड़ावन सिंह ठाकुर ने कहा कि श्री हनुमंत कथा का उद्देश्य समाज में समरसता, संगठन और राष्ट्रभाव को सुदृढ़ करना है। उन्होंने इसे सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का अवसर बताया।

जनसहभागिता से बनेगा ऐतिहासिक आयोजन

नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने बताया कि आयोजन का अनुमानित बजट लगभग 2 करोड़ 80 लाख रुपये है। यदि एक लाख श्रद्धालु 280 रुपये का सहयोग दें तो आयोजन सहज रूप से सफल हो सकता है। उन्होंने जन-जन तक पहुंचकर सहयोग जुटाने का संकल्प लिया।

आयोजन की संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी घोषित की गईं—

संयोजक: अमरजीत सिंह

सचिव: डॉ. पवन सिंह

कोर टीम: ऋषभ केशरवानी, तपिश, रवि गिडवानी, नवल गुप्ता, ऋषभ शुक्ला

श्रद्धालुओं के भोजन हेतु “भारत मां की रसोई” का संचालन प्रेम मदान करेंगे।

बैठक में समाजसेवी सुबोध सिंह, गौरव मोदी, वैशाली रत्नपारखी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। डिजिटल सहयोग के लिए क्यूआर कोड जैसी व्यवस्था भी प्रस्तावित की गई है।

बैठक के अंत में यह संकल्प लिया गया कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समरसता और सनातन चेतना का विराट अभियान बनेगा, जिसमें कोरबा का हर श्रद्धालु सहभागी बनेगा।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज